पंचायत चुनाव के मद्देनजर 18 कोषांगों का गठन

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : पंचायत आम निर्वाचन 2021 के कार्यों के सफल संचालन एवं कोषांग का गठन डीएम के द्वारा किया गया है।पंचायत आम निर्वाचन मल्टी पोस्ट ईवीएम से कराए जाएंगे। निर्वाचन मार्च – जून में संपन्न कराया जाना है ।पंचायत आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए शेखपुरा जिला में पडने वाले 06 प्रखंडों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य ,ग्राम पंचायत के मुखिया ,ग्राम पंचायत सदस्य ,ग्राम कचहरी सरपंच एवं ग्राम कचहरी पंच के निर्वाचन की प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष ,पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में समय संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तर पर 18 कोषांगो का गठन किया गया है। सभी कोषांग के वरीय अधिकारी, नोडल अधिकारियों एवं कर्मियों को समय कार्य करने के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं ।सभी को कोषांग के नोडल अधिकारी अपने कोषांग के माध्यम से निष्पादित होने वाले कार्यों को निर्धारित तिथि के अनुरूप व्यापक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। कार्मिक एवं पोल्डी अरेंजमेंट कोषांग, सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता ,सामग्री कोषांग हरिशंकर राम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , ईवीएम स्ट्रिपसिल बज्र कोषांग मतपत्र कोषांग ,वरीय प्रभारी पदाधिकारी हरिशंकर राम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वाहन कोषांग सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता, प्रशिक्षण कोषांग सत्येन्द्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त , आदर्श आचार संहिता कोषांग हरिशंकर राम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, ,प्रेषक कोषांग सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त , विधि व्यवस्था भेद्यता मानचित्र कोषांग, सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता, विधि व्यवस्था भेजता मानचित्र कोषांग, सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता ,मीडिया कोषांग अभिजीत कुमार जिला बंदोबस्त अधिकारी ,डिजिटल वीडियो कैमरा कोषांग सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त, कम्युनिकेशन प्लान कोषांग सत्य प्रकाश शर्मा , अस्त्र शस्त्र कोषांग सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता ,स्वीप कोषांग सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त , जिला पंचायत निर्वाचन कोषांग सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त ,कॉवि ड 19 कोषांग, सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त ,जन शिकायत सुविधा समाधान कोषांग हरिशंकर राम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , कार्मिक कल्याण कोषांग अभिजीत कुमार जिला बंदोबस्त पदाधिकारी तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बल कोषांग अभिजीत कुमार जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को जिम्मा सौंपा गया है।