नालंदा में 5 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा
रहुई – रहुई थाना पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करने वाले एक तस्कर को थाना क्षेत्र इलाके के मंदिलपुर मोड़ के पास बिहटा-सरमेरा मुख्यमार्ग पर भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि रहुई पुलिस को गुप्त सूचना से गांजा तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए एएसआई परीक्षण पासवान ने मंदिलपुर मोड़ के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर एक तस्कर को एक बोरी में गांजा से पैक बंडल को ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। गांजे के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर जब्त कर लिया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब एक लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह जब्त गांजा और गांजा तस्कर का नाम बताने से परहेज कर रहे हैं।