दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर बच्चों ने प्रस्तुत किया डांडिया नृत्य

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई(शक्ति प्रसाद शर्मा) : शहर के रिचलुक प्ले स्कूल में दशहरे के शुभ अवसर पर गुरुवार को विद्यालय के प्रांगण में बच्चों के बीच डांडिया का कार्यक्रम रखा गया। इसके तहत सर्वप्रथम स्कूल के निर्देशक अभिषेक सिंह ने मां दुर्गा की पुजा अर्चना की। उसके बाद बच्चों एवं बचियों के बीच डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें स्कूल की शिक्षकाओं दिव्या, पूजा,पम्मी,जिनन्त,अंजू और सेनिका शामिल हुईं।
इसके बाद इस स्कूल के बच्चों अदुई,आकांक्षा,प्रिया,जिज्ञासा,तेजस्वी,निखिल,आदित्य,सुमन,आयुष सिन्हा,अनमोल,अपराजित,आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया कर उपस्थित लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर लोगों ने खूब सराहा।