दहेज की खातिर प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : नगर क्षेत्र के महारानीपुरम महल्ले में प्रेम विवाह में धोखा सामने आया है। प्रेम विवाह के बाद अब ससुराल वाले दहेज़ की मांग शुरू कर दी है। दहेज़ नहीं देने पर प्रताड़ना का दौड़ भी शुरू हो गया है। इस सम्बन्ध में बताया गया है कि सोनी कुमारी ने अपने मा-पिता से बैरी होकर महारानीपुरम के नवीन कुमार के साथ दो बर्ष पूर्व शादी रचाई थी। दो साल तक प्रेम से वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के बाद अब सम्बध में खटास आ गया। सोंनी के ससुरालवाले दहेज के रूप में पाच लाख रुपया नगद मांग शुरू कर दी। दहेज़ मांग को लेकर अजीज सोनी ने थाना में केस दर्ज किया है। केस में पति के साथ साथ ससुर और अन्य परिजनों को नामजद किया है।