ठंड में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : शनिवार से जिला में मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान लगाया गया है।. आसमान साफ रहने और पछुआ हवा चलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। हलाकि हवा की गति 10 से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा का पुर्वनुमान जारी किया गया है। जिला कृषि विज्ञानं केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार आगामी दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। जिले का वातावरण 15 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जायेगा। जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री के लगभग रहेगा. विज्ञानं केंद्र ने इस दौरान किसानो के लिए भी परामर्श जारी किया है। किसानो को चना और मसूर की बुबाई करने की सलाह दी है। किसानो को पक्क गए धान की कटाई की भी सलाह दी गयी है। जिले के किसानो को प्याज और गेहूं की खेती के लिए खेत की जुताई कर तैयार करने की सलाह दी गयी है।