जमुई एस सी/एस टी कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दास के नेतृत्व में बैठक।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
सोनो( सरोज कुमार दुबे ) बुधवार को बीआरसी भवन सोनू में एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दास के नेतृत्व में एक बैठक आहूत की गई। बताया गया कि आगामी 1 दिसंबर 2019 को बिहार राज्य एससी/एसटी कर्मचारी संघ की महाधिवेशन जमुई के कृष्ण मेमोरियल स्टेडियम में किया आयोजित जाएगा।जिसके सफलता को लेकर सोनो प्रखंड के तमाम एससी/एसटी कर्मचारी संघ की बैठक आहूत हुइ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि सभी कर्मचारियों का यह दायित्व है कि महाधिवेशन कैसे सफल हो और सभी कर्मियों को तन मन धन से लगकर सफल बनाना चाहिये। कर्मियों ने भी बुलंद आवाज में मदद देने का भरोसा दिया। कर्मियों के सफलता को लेकर कई टिप्स भी दिए गए। कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए राजेंद्र दास ने अधिवेशन को एक रैली में परिवर्तित कर दिया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार दास, सचिव प्रदीप कुमार आर्य, प्रकाश बोध, भगवान बौद्ध, दिलीप कुमार दास, जोसेफ सोरेन, विजय रजक, किशुन रजक, मुकेश दास, शांति हेंब्रम, मीना मुर्मू, रोशलिया टुड्डू,लूकस सोरेन, वासुदेव रजक, मंटू मांझी, आदि लोग उपस्थित थे।