जदयू जिला अध्यक्ष सहित 44 पॉजिटिव मिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 691 हुई

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिले में कोरोना पोजिटिव की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले चौबीस घंटो में 44 नए संक्रमन के मामले आये है। यहाँ यह आंकड़ा बढ़कर अब 691 हो गयी है। इसकी जानकारी एडिशनल एसडीओ राजीव कुमार ने दी। हालाकि संतोष की बात यह है कि इसमें से 426 लोगो के स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद प्रशासन ने भी अब सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटा में यहाँ 44 नए पोजिटिव मामले की पुष्टि किये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगो का इलाज कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न प्रखंड प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 760 से ज्यादा जाँच एंटीजेन रैपिड किट से किया गया। जिसमे सबसे ज्यादा 16 का परिणाम बरबीघा से पोजिटिव आया है। बरबीघा में जदयू के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार पोजिटिव पाए गए हैं। वही बरबीघा के दिनकर नगर में रह रहे एक अधिवक्ता अपने चार परिजनों के साथ पोजिटिव पाए गए हैं। जबकि बरबीघा के एक बड़े ठीकेदार का जाँच रिपोर्ट भी पोजिटिव आया है। शेखपुरसराय में 13, चेवाडा में पांच और तीन अरियरी प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र से है, एक घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के और सदर प्रखंड 06 का जाँच परिणाम पोजिटिव आया है। पोजिटिव परिणाम आने के बाद सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। होम आइसोलेशन किये जाने वाले लोगो परभी स्वस्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर बनाये हुए है। वैसे सभी लोगो को मोबाइल पर स्वास्थ्य की जानकारी ले कर दवा और सलाह दिए जा रहे है. जिले में कोरोना संदिग्धों के सैम्पल के जाँच में तेज़ी आने के बाद संक्रमितो की संख्या भी तेज़ी से बढी है। स्वस्थ्य विभग कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए अधिक से अधिक जाँच पर जोर दे रहा है।