छठ घाटों पर बिखरे पड़े कचरों को हटाया

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानि आरएसएस के स्थानीय कार्यकर्ताओ ने छठ घाट पर बिखरे कचरे को हटाया। संघ से जुड़े कार्यकर्ता ने इसे अभियान के रूप में किया। छठ घाट के आसपास भारी मात्रा में फैले कचरे खासकर प्लास्टिक और थर्मोकोल के कचरे को इन कार्यकर्ताओ ने चुनौती के रूप में लिया। जिला संघ सर संचालक अभय कुमार के साथ कार्यकर्त्ता विशाल कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, सन्नी कुमार सहित उत्साहित युवाओ की टीम नगर क्षेत्र से सटे रतोयिया नदी छठ घाट पहुची। इस घाट पर नगर क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से सर्बाधिक संख्या में व्रती अर्घ्य देने पहुचते है। छठ व्रती के साथ आये महिला और बच्चो की टोली के मनोरन्जन और खान पान के लिए कई अस्थायी दुकाने भी सज जाती हैं । परन्तु भीड़भाड़ और मेला समाप्ति के बाद बड़े पैमाने पर बिखरे कचरे को उठाने की किसी को सुध नहीं रहती है.। इस विशेष छठ घाट पर नगर परिषद द्वारा शुद्ध पानी से लेकर बिजली, शौचालय सहित सभी इंतजाम किये जाते है।प्रति साल इस घाट पर बिखरे इस कूड़े को स्वयं सेवको ने श्रम दान कर दूर किया।. इस अवसर पर इन स्वयं सेवको ने लोगो को कचरा फ़ैलाने से रोकने को लेकर संदेश भी देने का प्रयास किया है। खासकर प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने सामानों का प्रयोग करने से बचने का संदेश देने का प्रयास किया है।