चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए राजगीर के भीष्म पितामह व पूर्व शिक्षा मंत्री स्व सुरेंद्र प्रसाद तरुण

नालंदा राजगीर
जनादेश न्यूज़ नालंदा
राजगीर : राजगीर के भीष्म पितामह व पूर्व शिक्षा मंत्री स्व सुरेंद्र प्रसाद तरुण की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर पीटीजीएम कॉलेज ,राजगीर के प्रांगण में स्थापित आदमकद प्रतिमा पे राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा मालार्पण कर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया इस मौके पर उन्होंने पूर्व मंत्री स्व तरुण को याद करते हुए कहा कि स्व तरुण राजगीर के गांधी के रूप में याद किये जायेंगे।इस मौके पर कॉलेज प्रचार्य बीरेंद्र सिंह ,पूर्व प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह स्थानीय पार्षद मीरा देवी पौत्र व राजद नेता गोलू,पुत्र अशोक कुमार ,व उनके पौत्र समान अनुपम कुमार ,उमराव प्रसाद , श्रवण यादव ,धीरेंद्र उपाध्याय, मंतोष मिश्रा, सूरज यादव ,श्याम भारती, राजद नेता अशोक यादव ,सोनू यादव ,रवि कुमार ,पंकज , , कुस यादव ,जामा सिंह ,प्रियरंजन मोदी ,जयनंदन पांडेय जी ,एहतेशाम मलिक ,बीरेंद्र उपाध्याय ,एवम शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी गन आदि सैकड़ो लोग ने तरुण जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।।