ग्रामीण विकास मंत्री ने चार करोड़ 67 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास, हर गांव को सड़क से जोड़ रही है सूबे की सरकार : श्रवण कुमार

नालंदा राजगीर
 जनादेश न्यूज नालंदा
राजगीर : ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को राजगीर-बेन-सिलाव के विभिन्न गांवों में चार करोड़ 67 लाख 77 हजार की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों में एक करोड़ 53 लाख 71 हजार की लागत से बनने वाली राजगीर के अंडबस-धरहरा रोड से डिल्लूबिगहा से बहेड़ा तक सड़क, 72 लाख 95 हजार की लागत से मखदुमपुर पक्की सड़क से अमीया बिगहा सती स्थान तक बनने वाली सड़क , एक करोड़ 13 लाख 88 हजार की लागत से सतौआ बांध से एकैड़ भगवानपुर कैनाल तक बनने वाली सड़क, 16 लाख 22 हजार की लागत से बेन के छकौड़ी बिगहा सड़क से गुरुशरणपुर मुसहरी तक बनने वाली सड़क, एक करोड़ 11 लाख एक हजार की लागत से सिलाव मैजरा से आजाद नगर नोनीडीह तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। वहीं मैजरा बेन के मैजरा में महेश कुशवाहा के घर के समीप मधार कोना तक नाला निर्माण का शिलान्यास व मोबारकपुर यात्री शेड का उद्घाटन किया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे के हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का काम किया है। हर गांव में सड़कों का जाल बिछाया गया है। इससे किसानों से लेकर आम आवाम को घर से बाजार आवाजाही करने में काफी सहूलियत होती है। अपने खेत में उपजे फसल को आसानी से वे बाजार तक ले जा सकते हैं। गांवों को विकसीत बनाया जा रहा है। गांवों में शहरों जैसी सुविधा मिले इसके लिए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से हर गांव में पक्की गली-नाली, हर घर बिजली, हर घर नल से जल सहित अन्य काम किये गये हैं। गांवों में अब बेहतर व्यवस्था हो गयी है। सफाई को ध्यान में रखते हुए हर घर में शौचालय का निर्माण कराया गया है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कोरोना काल में भी सूबे की सरकार ने दूसरे प्रदेशों से आने वाले मजदूरों के लिए काफी काम किया। उन्हें रोजगार देने का काम किया। मनरेगा द्वारा उन्हें पौधारोपण व अन्य काम के द्वारा लंबे समय तक रोजगार का सृजन किया गया। सूबे में नौजवानों व बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन सहित अन्य पर भी सरकार अनुदान देने का काम कर रही है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। कृषि हो चाहे स्वास्थ्य व शिक्षा सबों में काफी सुधार हुआ है। किसानों को नयी तकनीक की जानकारी दी जा रही है। इससे वे अपनी उपज को और भी बेहतर बना सकें ओर विकास करें। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, पोशाक सहित अन्य योजना दी जा रही है। सूबे की जनता नीतीश कुमार को चाहती है। उनके शासन काल में महिलाओं को काफी सम्मान मिला। उनहें समाज के बीच नेतृत्व करने का अवसर मिला। महादलितों, दलितों, अतिपिछड़ों को सम्मान देने का काम किया। महादलितों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया। महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं और अपने परिवार व समाज को नयी दिशा दी। इस मौके पर जदयू नेता मुन्ना कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, जदयू नेता अरविन्द पटेल, जदयू नेता विजय मुखिया, संतोष मुखिया, लक्ष्मीकान्त प्रसाद, देवन प्रसाद, आनंद कुमार, वाहनउद्दीन, डॉ. शकील अहमद, नवीन मांझी, शंभु पासवान, नागमणि, अशोक प्रसाद, शंटु नट, महाबोधि महाविद्यालय के प्राचार्य अरविन्द प्रसाद, सेवानिवृत शिक्षक जर्नादन प्रसाद, सरपंच महेन्द्र प्रसाद, शैलेन्द्र प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ पप्पु, सेवानिवृत शिक्षक जगदीश प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष करण यादव, जीतु मांझी, भनेश्वर पाल, कृष्ण कुशवाहा, दरोगी शर्मा, संतोष कुमार, उपेन्द्र प्रसाद, शैलेन्द्र पाल, जितेन्द्र सिंह, सुनील पाल, टुनटुन सिंह, रामवृक्ष प्रसाद, उमेश चन्द्रवंशी, रामजी प्रसाद, उमेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।