खीरू महतो जी पार्टी के स्थापना काल से ही जमीनी स्तर के कार्यकर्ता :- धनंजय देव    

नालंदा
जनादेश न्यूज नालंदा
  झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के स्थापना काल से समर्पित नेता पूर्व विधायक खीरू महतो को पार्टी की ओर से राज्सभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर जनता दल यू नालन्दा परिवार की ओर बधाई एवं ढेरों सारी शुभकामनाएं जनता दल यू के मुख्य वक्ता धनंजय देव ने कहा कि जनता दल यू नालंदा का परिवार विशेष रूप से बिहार के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट प्रकट करता है धन्यवाद एवं साधुवाद देता है उनके निर्णय का स्वागत करता है तथा उनके निर्णय के साथ खड़ा है खीरू महतो समता पार्टी के समय से ही एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे लंबे अरसे से नेता नीतीश कुमार जी के सहयोगी रहे हैं झारखंड विधानसभा के जनता दल यू के 2004 से 2009 तक विधायक भी रहे। खीरू महतो जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता थे तथा एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह पार्टी को झारखंड प्रदेश में मजबूत बनाने का काम कर रहे थे इनके राज्यसभा जाने से झारखंड में जनता दल यू पार्टी का विस्तार होगा तथा पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होगा जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रति जनता दल यू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति सभी जनता दल यू के विधायक गण के प्रति आभार प्रकट करता है पूरी पार्टी को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है नेता नीतीश कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में एवं खीरू महतो झारखंड के संगठन प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पार्टी झारखंड प्रदेश में मजबूत होगी तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा पार्टी का विस्तार होगा। इस अवसर पर बधाई देने वालों में जदयू के जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद संजय कांत सिंहा मेहता ज्ञानचंद कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार महासचिव अरविंद कुमार प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार संजय कुशवाहा अरविंद पटेल जयराम सिंह मुकेश सिंह रजनीश कुमार मुन्ना सीताराम प्रसाद किसान नेता जगलाल चौधरी छात्र जदयू के अध्यक्ष सनी पटेल डॉक्टर वसुंधरा कुमारी विनोद कुमार सिंह संजीत कुमार किशोर कुणाल विकास मेहता सन्नी शर्मा शैलेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया एवं नेता नीतीश कुमार जी के निर्णय का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया।