शेखपुरा /घाटकुसुंभा । जिले के विभिन्न प्रखंडों में अंचलाधिकारी के द्वारा कोविड-19 से मृतकों के परिवार वालों को मुआवजे की राशि के रूप में चार चार लाख रुपए का चेक दिया जा रहा है । विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित और सभी कागजात जमा करने वालों को चार लाख का चेक देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।अब तक दर्जन भर से अधिक मृतकों के आश्रितों को इसका लाभ दिया जा चुका है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत घाटकुसुंभा के अंचलाधिकारी के द्वारा मृतक रेनू देवी के पति अशोक कुमार को चार लाख रुपए का चेक अंचल अधिकारी द्वारा दिया गया।मालूम हो कि कोविड-19 से मृतकों के परिवार वालों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार लाख रुपए की सहायता राशि के रूप में देने का प्रावधान है। इसी प्रावधान के तहत यह 4 लाख रुपए का चेक सहायता के रूप में दिया गया।