कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाबजूद लोंगो में भय तनिक नही बाजारों में भीड़ पूर्व की भांति देखने को मिल रही है

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा / बरबीघा : एक ओर जिला में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। तो दूसरी ओर लोगो के मन में कोरोना का भय तनिक भी नहीं देखा जा रहा है। बाजारों में भीड़ को लेकर लोगो का सुगमता से आना जाना मुश्किल हो गया है। व्यक्ति के अलावा वाहनों की भीड़ भी बाज़ार में कोरोना पूर्व समय के सामान दीख रही है। हालाकि न्यायलय और समाहरणालय आदि में काम लगभग बंद रहने के बाद भी लोगो की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। न्यायालय का कार्य पूरी तरह बंद रहने और जिला वकालतखाना बंद रहने के बाद भी यहाँ लोगो की सर्वाधिक भीड़ देखी जा सकती है। बड़ी संख्या में लोग कार्यालय खुलने के समय पर ही वकालतखाना के आसपास जमा होना शुरू हो जाता है। यह भीड़ दोपहर बाद तक लगा रहता है। यहाँ सर्वाधिक भीड़ बैंको में देखा जा रहा है। तीन दर्जन से ज्यादा बैंक कर्मियों के कोरोना संक्रमण के चपेट में आने के बाद भी लोगो बैंक के आगे भीड़ लगाने से तनिक भी परहेज नहीं कर रहे है। हालाकि बैंक के अंदर कर्मी कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार दूरी का पालन करते हुए बैंक से जुड़े अतिआश्यक कार्य निपटा रहे हैं। लेकिन बैंक के बाहर लोगो की भीड़ डराने वाली है। बड़ी संख्या में लोग मास्क का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। लोगो कंधे पर एक गमछा रखे देखे जा सकते हैं। कोरोना को लेकर सबसे जरुरी लोग दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। सरकार द्वारा 16 जुलाई से ही लॉकडाउन लागु किया गया है। इसके सख्ती से अनुपालन की जिम्मेवारी भी प्रशासन और पुलिस को दी गयी थी। लोगो की मनमानी पर पुलिस और प्रशासन की ठिलाई भीड़ को बाज़ार क्षेत्र में जमा होने में हौसला बढ़ाने का काम कर रही है।