केन्द्रीय विद्यालय राजगीर में सोल्लास मनाया गया 74 वां स्वतंत्रता दिवस।

नालंदा राजगीर
जनादेश न्यूज़ नालंदा
आयुध निर्माणी नालंदा राजगीर के परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में आज ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री अजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया और सभी शिक्षकों,कर्मचारियों और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि,”व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र का निर्माण होता है। शिक्षक छात्रों के भविष्य को संवारने में लगे रहते हैं इसलिए उन्हें राष्ट्र निर्माता भी कहा जाता है।
विश्वव्यापी समस्या कोविड-19 के कारण बच्चे विद्यालय नहीं अा पा रहे हैं परन्तु शिक्षक गण ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को पढ़ा रहे हैं और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं। बीते वर्षों में केन्द्रीय विद्यालय राजगीर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत और गुणवत्ता पूर्ण रहा है। आगामी वर्षों में भी हमें इसी तरह से परिश्रम करके अपने को पहले से बेहतर रूप में स्थापित करना है।” विद्यालय की उपलब्धियों को बताते हुए श्री अजय कुमार ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दिया और सबके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
ध्वजारोहण समारोह का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सह मीडिया प्रभारी डॉ आनन्द कुमार त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने मास्क पहन कर समारोह में भाग लिया। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों की अनुपस्थिति के कारण शिक्षकों और शिक्षिकाओं के द्वारा ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
समारोह के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री ए के सिंह ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर श्री अरुण कुमार, श्री मनोज कुमार, डॉ वी एन भारती, एस सी साह, राजेन्द्र प्रसाद, एम एम झा, आर के सिन्हा, डी सी प्रसाद, सुभाष कुमार,संतोष कुमार, संजय कुमार, शालिक राम तिवारी, शहबाज़ कमाल,ऋषिकेश कुमार,मृतुन्जय कुमार, कुमारी वीना, सुमिता किरण,चपला कुमारी,नेहा भीमरा, गीतिका, अनुपमा, हिना सिंह, अजय कुमार,राजू कुमार,सुधीर कुमार, नेपाली जमादार और निशू कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।