कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : कांग्रेस पार्टी के नये जिला अध्यक्ष सुंदर सहनी का शुक्रवार के दिन स्थानीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में भव्य स्वागत किया गया।कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद जिला पार्षद सह पार्टी जिला अध्यक्ष पहली बार यहाँ पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए सुंदर सहनी ने कहा कि इस जिला में फिर से कांग्रेस को अपनी पुरानी गरिमा हासिल करवाने का भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी लोंगो से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग मांगा। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद , बरबीघा प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष कारू सिंह , अजय कुमार , राजकुमार सिंह , मनोरंजन कुमार , गोवर्धन सिंह , उपेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।