असम के डीटेंशन कैंप में 27लोगों की मौतों के खिलाफ भाकपा माले ने जनाक्रोश मार्च निकाला

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सोनो (सरोज कुमार दुबे) : प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में बुधवार को असम के डीटेंशन कैंपों में हुए 27 मौतों के खिलाफ भाकपा माले के कार्यक्रताओं ने जनाक्रोश मार्च निकाला।जनाक्रोश मार्च सोनो मध्य विधालय से सोनो बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुँच कर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए जानाक्रोश मार्च किया गया । बाद में प्रखंड मुख्यालय के प्रागंण में लोगों के साथ बैठक किया।बैठक में भाकपा माले के प्रखंड संयोजक बासुदेव राय ने कहा है कि सरकार को नागरिकता संशोधन विल बापस लेना चाहिए क्योंकि इससे लोगों की नागरिकता पर खतरा मंडरा रहा है।आगे उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्री अमीत शाह अब देश भर में एन आर सी लागू करवाने जा रहे हैं।हर किसी को कागजात के जारिए साबित करना होगा कि1951 में उनके पूर्वज भारत के वोटर थे। केन्द्र सरकार की हर खमियों को गिनती कराते हुए लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, रतन तुरी ,कैलाश मांझी ,सतेन्द्र पासवान, मो०मुकतार अंसारी गोगा मांझी, विनोद यादव,अर्जुन राय, दिनेश भुल्ला,सुधीर कुमार, कैलाश खैरा, दिनकर भुल्ला,पिंटू सविता देवी, मंजू देवी ,संजू देवी, संगिता देवी ,मीना देवी, मुनकी देवी, वुधनी देवी आदि लोग उपस्थित थे।