हजरत मुहम्मद का मनाया गया जन्मदिन

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सिकन्दरा(प्रवीण कुमार दुबे) : सिकन्दरा प्रखण्ड क्षेत्र के कई गांव जैसे पोहे सिकन्दरा बलुआडीह तथा अन्य जगहों के मुस्लिम समुदाय के लोगो ने हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया आपको बता दे की हजरत मुहम्मद साहब इस्लाम के संस्थापक थे। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, वह एक भविष्यवक्ता और ईश्वर का संदेशवाहक थे, जिन्हें इस्लाम में पैगंबर भी कहते हैं, जो पहले आदम, इब्राहीम, मूसा ईसा और अन्य भविष्यवक्ताओं द्वारा प्रचारित एकेश्वरवादी शिक्षाओं को प्रस्तुत करने और पुष्टि करने के लिए भेजे गए थे। हजरत मुहम्मद साहब का जन्म
22 अप्रैल 571 ईस्वी, मेक्का, सउदी अरब में हुआ था उनकी
मृत्यु: 8 जून 632 ईस्वी, मदीना, सउदी अरब में हुआ
धार्मिक मान्यता: इस्लाम उनके कई
अन्य नाम: मुसतफ़ा, अह़मद, ह़ामिद मुहम्मद के नाम से भी जाने जाते थे।उनके जीवनी के अनेको बातें आज भी देखनो को मिलते है वो एक महान व्यक्ति थे जिनके अनुयायी आज पूरी दुनिया में है जो उनकी शिक्षाओं को पूरी दुनिया में प्रचारित कर रहें हैं।वही इस खुशी के मौके पे सुरक्षा की जिमेदारी थाना प्रभारी राज्यवर्धन कुमार एवं उनकी
टीम द्वारा बखूबी निभाया गया।