स्वतंत्रता दिवस को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास शुरू,छात्र-छत्राओं ने लिया हिस्सा

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में राजकीय समारोह स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर रविवार इंटर विद्यालय रजौली के मैदान में छात्र-छात्राओं ने पूर्वाभ्यास शुरू कर किया।इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल,इंटर विद्यालय रजौली,कन्या मध्य विद्यालय,मध्य विद्यालय,सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय,सरस्वती शिशु मंदिर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रही।पूर्व प्रधानध्यापक अनिल कुमार की देख-रेख में सफलतापूर्वक परेड का पूर्वाभ्यास किया गया।वहीं प्रशिक्षक के रूप में शिक्षक संजीव कुमार एवं वार्डन रेखा कुमारी भी मौजूद रही।परेड पूर्वाभ्यास के दौरान प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के छात्राओं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया।पूर्व प्रधानध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि परेड पूर्वाभ्यास तीन दिनों तक चलेगी।परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन को अनुमण्डल पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष एवं अनुमण्डल पुलिस उपाधीक्षक गुलशन कुमार के द्वारा परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया जाएगा।साथ ही गणतंत्र दिवस के दिन झंडोत्तोलन के बाद इंटर विद्यालय के मैदान सभी विभागों द्वारा सुंदर झाकियां भी प्रस्तुत की जानी है।इस मौके पर दर्जनों छात्र-छात्राएं दर्शक के रूप में भी मौजूद रहे।वहीं प्रत्येक वर्ष की भांति छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है।आयोजित कार्यक्रम के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।