अरियरी : बृहस्पतिवार को प्रखंड के चोरबर में सास बहु सम्मेलन का आयोजन किया गया। चोरबर गाव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी सख्या में महिला इकठ्ठा हुई थी। इस सम्मेलन में महिलाओ को परिवार नियोजन के उपायों की जानकारी दी गयी। यह आयोजन मिशन परिवार विकास के अन्तर्गत किया गया था। आकांक्षी जिला के तहत चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमो की श्रृंखला में ही यह आयोजन किया गया।. इस सभा में पिरामल फ़ौंडेशन के राजेश सिन्हा द्वारा लाभुकों को स्थायी, और अस्थाई गर्भ नियोधक उपायों की जानकारी दी गयी। गर्भनिरोधक कॉपर-टी, माला-न, अंतरा सूई,छा या टेबलेट, कंडोम इत्यादि के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गयी। महिला को अपने परिवार के हित को हमेशा प्राथमिकता देते हुए इन उपायों का प्रयोग करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में बड़ी उम्र की महिला को अपने बहु के स्वास्थ्य और परिवार नियोजन के उपाय के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। सम्मेलन में शामिल सभी महिला को यह जानकारी भी दी गयी कि ये सभी लाभ जिले में कहा और कैसे प्राप्त किया जा सकेगा। जिले में आकांक्षी जिला के तहत चलाये जा रहे कार्यो की जिम्मेवारी पिरामल फ़ौंडेशन पर है। यहाँ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस अभियान के तहत कई कार्य किये जा रहे हैं।