शेखपुरा : जिले के चेवाड़ा प्रखण्ड के गडुवा गांव से साइकिल पर सवार होकर शेखपुरा शहर गया 12 वर्षीय विनय महतो का पुत्र छोटू कुमार शनिवार की शाम से ही लापता है। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के जाने के बाद ही उसका कोई पता नहीं चल सका है।इस संबंध में परिजनों ने बताया कि छोटू कुमार साइकिल से शहर अपने पिता से मिलने के लिए गया था उसके बाद से उसका कोई जानकारी नहीं मिल सका। शेखपुरा नगर से लेकर आसपास रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोजबीन हुई परंतु कहीं से उसका ट्रेस नहीं मिल पाया। इस संबंध में स्थानीय थाना को सूचना दे दी गई है।