रजौली (नवादा) बिहार-झारखण्ड के सीमावर्ती चितरकोली स्थित समेकित जनकजी चौकी पर उत्पाद एएसआई बिशु हेम्ब्रम एवं एएसआई अंकित कुमार ने झारखण्ड से बिहार जाने वाली एक बस से कुल 4 बोतल महंगे विदेशी शराब को जब्त किया।उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआई सन्नी कुमार के नेतृत्व में उत्पाद बलों के सहयोग से झारखण्ड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है।उन्होंने कहा कि झारखण्ड की ओर से आ रही एक यात्री बस संख्या की जांच उत्पाद एएसआई बिशु हेम्ब्रम के द्वारा किया जा रहा था।जांच के क्रम में बस के सीट पर बैठे एक युवक के बैग से चार बोतल शराब बरामद किया गया।जब्त शराब में ब्लैक डॉग,टीचर्स,गोल्फर्स शॉट एवं बलेंडर्स प्राइड नामक प्रत्येक के 750 एमएल वाले एक-एक बोतल शामिल है।गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के समधपुरा गांव निवासी रामशंकर सिंह के पुत्र मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।जब्त शराब एवं गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब पीकर बिहार आनेवाले 11 लोगों को भी हिरासत में लिया गया।सभी लोगों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर सभी लोगों के शराब पीये होने की पुष्टि हुई है।शराबियों को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।जहां सभी शराबियों ने जुर्माना भरा और अपने-अपने घर चले गए।इस मौके पर उत्पाद सिपाही,सैप बल एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे हैं।