वांटेड हार्डकोर नक्सली विजय यादव को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई (ब्यूरो अजीत कुमार) : जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिलती दिखी जब शनिवार को गुप्त सुचना मिली की झाझा अनुमंडल क्षेत्र के अम्बा जंगल में कुख्यात नक्सली विजय यादव छुपा हुआ है। जिसके उपरांत झाझा पुलिस एवं एस टी एफ टीम ने ऑपरेशन चला कर विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली खैरा पुलिस स्टेशन केस संख्या 518/18 दिन 23-12-2018,U/S-147/148/149/353/307/121/121(A)/120(B)/122IPC और 25(1-B)A/26/35आर्मस एक्ट और 16/17/18/19/20/21/22/U A P के तहत बांछित था जो सक्रिय नक्सल था।प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सली विजय यादव,प्रवेश यादव, अरविंद यादव का काफी करीबी था जो लेवी वसूली में भी लिप्त था और इस दस्ते की गतिविधि को देखता था। मिली जानकारी के अनुसार यह जमुई जिले के भलगोरा अम्बा का रहने वाला बताया जाता है।उल्लेखनीय है की पिछले साल 2018 खैरा के गिद्धेश्वर पहाड़ी के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी। और इस मुठभेड़ में नक्सली चुन्नू मांझी मारा गया था।जबकि उक्त मुठभेड़ में विजय यादव किसी तरह बच निकला था।जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी तलाश जमुई पुलिस को लम्बे समय से थी। इस अभियान में एडिशनल एस पी सुधांशु कुमार,झाझा थाना प्रभारी,दलजीत झा,सोनू सिंह जिला नक्सल सेल,एवं एस टी एफ की टीम शामिल थी।