वज्रपात में यूपी के एक मजदूर की मौत ,तीन घायल

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा । शुक्रवार को सदर प्रखंड के कुसुंभा ओपी क्षेत्र अंतर्गत देवले गांव में संचालित ईट भट्ठा चिमनी का धुआं निकलने का मीनार निर्माण के दौरान अचानक वज्रपात होने से उत्तर प्रदेश के एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर घायल हो गए। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सदा शिव यादव ने बताया कि मृतक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जबकि घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भी भर्ती कराया गया। मृतक का नाम मो इमरान एवं घायलों का नाम मो नसीम तथा मो ख़ैब है।सूत्रों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान अचानक तेज गरज के साथ आई बारिश के दौरान वज्रपात होने के दौरान घटना घटी। सभी लोग मुरादाबाद के रहने वाले है। घायलों का इलाज चल रहा है।उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।