शेखपुरा : लोजपा द्वारा मंगलवार को सदर प्रखंड के कैथावाँ पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व लोजपा के जिला महासचिव सौरभ कुमार और लोजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया। इस अभियान में लोजपा के और भी सक्रिय सदस्य शामिल थे। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बतया गया है कि कैथावाँ पंचायत के कैथावाँ और मनियंडा गाँव में चलाये गये इस अभियान के प्रथम दिन दो सौ से ज्यादा लोजपा के नए सदस्य बनाये। उन्होंने इस दौरान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान द्वारा किये जा रहे कार्यो और पार्टी के नीतियों से भी लोगो को अवगत कराया। लोजपा कार्यकर्ताओ ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार द्वारा लोगो के कल्याण के लिए चलाये जा रहे कार्यो की लोगो को जानकारी दी।. उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में एनडीए प्रत्यासी को जीत दिलाने की लोगो से अपील की.