लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मकर संक्रांति का त्योहार।

जमुई
जनादेश न्यूज जमुई
बरहट ( शशि लाल ) प्रखंड में शुक्रवार को मकर संक्रांति का पर्व लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।कुछ लोगों ने परंपरागत रूप से शुक्रवार को पर्व मनाय तो कुछ लोग पंचांग के अनुसार पर्व शानिवार को मनाएंगे।पर्व को लेकर मंदिर में श्रद्धालु पूजा- अर्चना की वहीं महिलाएं चूल्हा जलाने के पूर्व स्नान कर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर घरों में कुल देवता को प्रसाद स्वरूप तिल और गुड़ चढ़ा कर पूजा अर्चना किया।इसके बाद लोगों ने दही-चूड़ा व तिलकूट के साथ भोजन कर पर्व का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर लोगों ने दही, चूडा़,दूध, तिलकुट व लाय के अलावा आदि ग्रहण किया।युवक ने मित्रों के साथ खाने खिलाने का दौर सुबह से साम तक चलता रहा।बच्चों ने जमकर पतंगबाजी का आनंद लिया।