चकाई (श्याम सिंह तोमर) : चकाई थाना अंतर्गत पराँची पंचायत के कोकहरा गांव से थोड़ी दूर स्थित मैदान में धान लगे खेत के किनारे पिछले लगभग दो दिनों से एक अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा हुआ है। शव को देखने पर मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष के आसपास है। मृतक पीले रंग का टीशर्ट पहने हुए है जबकि उसके शरीर के नीचे का भाग नग्न है। वहीं बगल में उसका गमछा पड़ा हुआ है। साथ ही मृतक के दाएं पैर में चोट का निशान है जिसमे खून का बहाव हुआ है। यह पता नहीं चल पाया है कि शव स्थानीय है या कहीं से उसे लाकर किसी के द्वारा फेंका गया है। बड़ी बात ये है कि स्थानीय लोग भी इस मुद्दे पर कुछ बोलने से परहेज करते देखे गए। वहीं इस बारे में पूछे जाने पर चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार से पूछे जाने पर बताया कि उन्हें इसकी सूचना तो नहीं है दिखवा लेते है।