शेखपुरा : नगर क्षेत्र के महादेव नगर के महारानी मंदिर के पास लखी माता जी का वैष्णो माता का वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस आयोजन के शुरू में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। माथे पर कलश लेकर बड़ी संख्या में महिला और बालिका ने पूरे नगर क्षेत्र के भ्रमण किया।प्राप्त जानकारी में बताया गया है की इस आयोजन की सफलता के लिए बनारस से आचार्य के रूप में नीतू पाण्डेय को आमंत्रित किया गया है। मंदिर के पुजारी राजेन्द्र साहू के अलावा आयोजन में क्षेत्र के लोग राहुल कुमार, सुरेश मंडल, शंकर राम, बलवीर कुमार, अजय राज सहित बड़ी संख्या में स्वयसेवक जुटे हुए थे। आयोजन को लेकर कई दिन पहले से तैयारी की जा रही थी। शुक्रवार को इस आयोजन को लेकर बड़ी संख्या में बालिका स्नान अदि से पवित्र होकर कलश शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए मंदिर के पास पहुचना शुरू कर दिया था। शोभा यात्रा के सबसे आगे माता की प्रतिमा को श्रद्धा के साथ लाल वस्त्रो में सम्मानपूर्वक रखकर लोग आगे आगे चल रहे थे। पूरे नगर क्षेत्र के वातावरण को भव्य और मंत्रोचार से गुंजायमान करते हुए यह शोभा यात्रा पुन मंदिर के पास पंहुचा। जहाँ पूरे वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना शुरू की गयी। लोग श्रद्धा के साथ शीश नवाए कलश स्थल पर विराजमान रहे।