रिमझिम बरसात होने से बीज दुकान पर उमड़ने लगी किसान का भीड़

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में बारिश से अब किसान फिर से अपने खेतों की ओर लौटने लगे हैं और बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं।खरीफ फसल के लिए खेतों में जुताई शुरू हो गया है और बीज,खाद का भी इंतजाम करने लगे हैं।पिछले पांच दिनों से हो रहे बरसात के बाद किसान खरीफ फसलों की तैयारी को लेकर खेतों में जुट गए हैं।फसल से पहले खेतों में खाद डालने सहित खेत में उग रहे खरपतवार आदि को नष्ट करने में दिखाई दे रहे हैं।हालांकि रजौली के कुछ किसान ने मक्के आदि की फसलों की बुवाई का कार्य पहले ही शुरू कर दिए थे।किसान सुरेश यादव,पवन पंडित,अशोक साव ने बताया कि खेतों में रबी की फसल कटाई के बाद अप्रैल-मई में माह में खेतों की गहरी जुताई कर छोड़ दिया जाता था।इससे तेज धूप,उमस के कारण जमीन में पनपने वाले दिमाग कीटनाशक नष्ट हो जाते थे। साथ ही जमीन भी भूर-भुरी हो जाती थी। जिससे आगमी खरीफ की फसल बुवाई के बाद भूमि जनित रोगों से फायदा होता था।पांच दिनों से हो रही रिमझिम बरसात के बाद किसानों ने जुटाए वाले खेतों में पर्याप्त मात्रा में नमी को देखते हुए फसल बोने का कार्य शुरू कर दिया है।वहीं मानसून की शुरुआत के साथ ही अन्य राज्यों के लिए श्रमिक भी मजदूरी छोड़कर अपने गांव में खेती के लिए लौटने लगे हैं।बारिश को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही खाद-बीज की दुकानों पर किसानों की भीड़ जुटने लगी है। रिमझिम बरसात के बाद किसान उन्नत बीच के महंगे दामों पर खरीद कर अपने खेतों की ओर रुख कर रहे हैं।