रजौली शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध बेअसर

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) नगर पंचायत में सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक इन -दिनों बेअसर नजर आ रहा है। सब्जी-फल व किराना मंडी की दुकानों पर पालिथीन कैरी बैग का खुलेआम उपयोग दिख रहा है। धार्मिक स्थलों पर फुल-प्रसाद के लिए पालिथीन कैरी बैग के इस्तेमाल से परहेज नहीं किया जा रहा है। दरअसल सिगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत के छापेमारी कार्रवाई की गति मंद पड़ गई है।अगर देखा जाए तो रजौली शहर के अधिकांश जगहों पर सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक का कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

भोज-भंडारा में प्लास्टिक का अधिक होता उपयोग

रजौली शहर में भोज-भंडारा में प्लास्टिक व थर्माकोल निर्मित कटोरा,थाली,गिलास के प्रयोग से परहेज सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक से शहर में इसके विक्रेता सिगल यूज प्लास्टिक के गिलास, कप, प्लेट,थाली,कटोरा की जगह कागज व पत्ता से तैयार कटोरा, थाली,कप,गिलास की बिक्री करना शुरू कर दिया है। शहर में भोज-भंडारा में लोग प्लास्टिक व थर्माकोल निर्मित कटोरा, थाली, गिलास के प्रयोग से लोग परहेज करने लगे हैं। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में सिगल यूज प्लास्टिक निर्मित थाली, गिलास, कटोरा का प्रयोग धड़ल्ले से चल रहा है।

गुपचुप तरीके से होती पालिथीन कैरी बैग की आपूर्ति

रजौली शहर में सक्रिय कुछ लोग प्रतिबंधित पालिथीन कैरी बैग शहर के फल व सब्जी विक्रेताओं को आपूर्ति करते हैं। इसके विक्रेता गुपचुप तरीके से पालिथीन कैरी बैग की आपूर्ति करते हैं।जिससे इसके इस्तेमाल पर रोक लगता नहीं दिख रहा है।

सिंगल यूज प्लास्टिक मवेशियों के लिए काफी खतरनाक

रजौली शहर के दिलीप कुमार,प्रेम कुमार मंगलम,मुकेश कुमार,सुमित कुमार ने बताया कि सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग मवेशियों के साथ-साथ पर्यावरण के लिए काफी खतरनाक हो रहा है। आम लोगों को इसके उपयोग से परहेज करने से ही सिगल उस प्लास्टिक के प्रचलन पर रोक लग पाएगा।आम लोगों की जागरूकता के बगैर प्लास्टिक पर रोक को साकार नहीं किया जा सकता है।सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक से मिट्टी के वस्तुओं का उपयोग बढ़ेगा।जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ने से इससे जुड़े कुभंकारों को रोजगार मिलेगा। मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। लोगों को सिगल यूज प्लास्टिक की जगह पत्ता, कागज व मिट्टी बर्तन का प्रयोग करना चाहिए।

क्या कहते हैं,अधिकारी

रजौली नगर पंचायत पदाधिकारी राजेश गिरी ने बताया कि सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक को लेकर फिर से छापेमारी अभियान शुरू किया जाएगा।जल्द ही करवाई की जाएगी।