मुखिया हत्याकांड को लेकर घोषी के विधायक पहुंचे नवादा,पीड़ित परिवार को मिलेगी उचित मुआवजा

नवादा

जनादेश न्यूज नेटवर्क

नवादा:-घोसी विधनसभा के विधायक रामबली सिंह यादव ने शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर नवादा पहुंचे।उन्होंने भाकपा माले के जिला कार्यालय में बैठक आयोजित किया।बैठक संपन्न करने के बाद माले कार्यकर्ताओं के साथ पकरीबरावा प्रखंड के बुधौली पहुंचे।बीते दिन 13 जून की रात को जिले के पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली पंचायत के मुखिया पप्पू मांझी को गोली मारकर हत्या कर दी थी।इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संतावना दिए।उन्होने बताया कि जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है।दलितों पर जुल्म, अत्याचार ,हत्या जैसे मामला बढ़ गया है। ये सरकार पूंजीपतियों और सामंतवादियों की सरकार है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि न्याय के साथ विकास की बात तो करते हैं,लेकिन दलितों का कितना विकास हो पाया है किसी से छुपा हुआ नहीं है।बिहार में विकास सिर्फ और सिर्फ माफियाओं और लुटेरों का विकास हुआ है।जिला सचिव भोला राम ने बताया कि भाकपा माले मुखिया के हत्या जैसी घटना की घोर निन्दा करता है।हमारी पार्टी हमेशा शोषित वंचित की लड़ाई लड़ती है।

मुखिया के हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस क़ो मिली सफलता

दरअसल 13 जून की रात को नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली पंचायत की मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।14 जून की सुबह उनका शव गांव में इंटर स्कूल के पास पाया गया था।हालांकि,पुलिस ने इस मामले का राजफाश करने में सफल रही है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखिया के ग्रामीण और कर्ताधर्ता अमरेंद्र यादव तथा इसी पंचायत की दिऔरा गांव के मनीष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव भोला राजवंशी, रजौली प्रखंड सचिव सह रजौली दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मेवालाल राजवंशी आदि लोग उपस्थित थे।