मारपीट कर युवती को किया घायल

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : सदर प्रखंड के हथियावां गांव में शुक्रवार के दिन पड़ोसियों ने एक 18 वर्षीय युवती स्मिता कुमारी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में युवती के सिर को दूसरे पक्ष के लोंगो ने फोड़ दिया। घायल युवती गांव के संजय प्रसाद की पुत्री बताई गई है। घायलावस्था में उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घटना के सम्बंध में एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई गई है। इस मामले में सोनू कुमार,मुन्नी देवी और पूजा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया। घटना का कारण आपसी पुराना विवाद बताया गया है।