महिला से फोन कर अश्लील बातें करने पर रेलवे स्टेशन मैनेजर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर ए में एक महिला को कथित रेलवे स्टेशन मैनेजर द्वारा महिला के मोबाइल पर कॉल करके बीते तीन दिनों से अश्लील बातें कर परेशान किया जा रहा था।घटना को लेकर महिला ने उक्त मोबाइल नम्बर के बारे में परिजनों से भी शिकायत की।अश्लील बातें करने वाले युवक की पहचान दुलरपुरा गांव निवासी स्व रघु महतो के पुत्र सत्येंद्र यादव के रूप में हुई है।पीड़ित महिला द्वारा अश्लील बातें करने का विरोध भी किया गया और उसके मोबाइल नम्बर को ब्लैकलिस्ट भी किया गया।तब युवक ने दूसरे नम्बर से महिला के मोबाइल नम्बर पर कॉल करके पैसों का लालच भी दिया गया।मामला बढ़ने पर महिला ने थाने को लिखित आवेदन देकर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ीत महिला द्वारा बताया गया कि एक युवक द्वारा फोन करके अश्लील बातें किया जाता है और पैसों का लालच भी दिया जाता है।साथ ही युवक के कहे बातों को नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती है।पीड़ित महिला द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है।आवेदन के आलोक में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।