मलयपुर थानाध्यक्ष ने अशोक यादव हत्या के मुख्य शूटर मनी राय को भेजा सलाखों के पीछे ।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
बरहट (धीरज कुमार सिंह) प्रखंड अंतर्गत मलयपुर थाना पुलिस ने अशोक यादव हत्याकांड के नामजद मुख्य आरोपी देवाचक के मृत मुखिया मकेश्वर यादव के ड्राइवर मुख्य शूटर मणि राय पिता अर्जुन राय गांव रचयाही नया टोला थाना मटियाहनी, जिला बेगूसराय को, मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक धोबघटवा नदी के पास स्थित काली मंदिर के समीप से मंगलवार को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अपने साथ मलयपुर थाना ले आई है। इसके पहले मलयपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने अपनी सूझबूझ से इसी कांड में नामजद फूकन उर्फ अजीत यादव,सकलदेव यादव,बलराम यादव, राजू यादव को भी गिरफ्तार कर चुकी है । बताया जाता है कि मलयपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक यादव हत्याकांड का नामजद मुख्य आरोपी मणि राय को देवाचक गांव के पास देखा गया है। जानकारी मिलते ही मलयपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए, जाल बिछाकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया ।बताते चलें कि बीते 9 नवंबर को अशोक यादव की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वह सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकला था। पूर्व से घात लगाए अभियुक्तों ने उसे गोली से छलनी कर दिया था। मृतक के भाई मनोज यादव ने इस मामले को लेकर बरियारपुर पंचायत के मृतक मुखिया मकेश्वर यादव के भाई बलराम यादव,फूकन यादव उर्फ अजीत यादव,सकलदेव यादव,मनी राय,सहदेव यादव,राजू यादव एवं उपेंद्र यादव को नामजद अभियुक्त बनाया था। घटना के बाद से ही सभी अभियुक्त फरार चल रहे थे।
वहीं इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर जमुई एसपी इनामुल हक मेंगनू के निर्देश पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मनी राय को न्यायिक हिरासत में जमुई जेल भेज दिया गया है। शेष फरार चल रहे तीन अभियुक्त सहदेव यादव, बलराम यादव ,उपेंद्र यादव तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रखी है। बहुत जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया जाएगा।वहीं इस छापेमारी अभियान में थाना अध्यक्ष के साथ मलयपुर थाना के एसआई विजय कुमार मांझी,व जवान शामिल थे।