सोनो (सरोज कुमार दुबे )प्रखंड अंतर्गत सोनो मुख्यालय क्षेत्र में आज दिनांक 24/ 11 /2019 को पूर्व नियोजित भारतीय जनता पार्टी सोनो मंडल के अध्यक्ष पद का चुनाव के लिए एक बैठक आयोजन किया गया । बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता सहित मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के द्वारा किया गया । जबकि कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता एवं शिक्षाविद कामदेव सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनो मंडल भाजपा चुनाव प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह थे ।इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार पांडे, शिव कुमार बरनवाल, परशुराम मंडल ने अध्यक्ष पद हेतु अपना अपना नामांकन दिया । सभी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया । इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष स्थानीय भाजपा नेता रंजीत सिंह, मत्स्यजीवि मंच के जिला संयोजक संतोष कुमार सिंह ,भरत राय भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परमानंद सिंह, प्रदीप कुमार पांडे ,किसान मोर्चा सोनो अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भगवान भगत, मुन्ना वर्णवाल ,अखिलेश कुमार, मनोज कुमार पांडे ,विनय कुमार वर्मा, धनंजय सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे ।सभी ने इस बैठक का तालियों से स्वागत किया।