इस पर डीएसपी भाष्कार रंजन के निर्देश पर उन्होनें लड़की को थाने में सुरक्षित सौंप दिया तथा अपने संघ के युवा साथियों से इस लड़की का फोटो खींचकर विस्तृत जानकारी जुटाने में जुट गए अन्ततः कामयाबी मिली और उनकी बात पहाड़पुरा के निवासी जहांगीर अंसारी से हुई उन्होंने बताया कि हां यहाँ एक मामला इस तरह का आया था।आप तुरंत रकत रोहनिया पंचायत के मुखिया नियाज अंसारी से बात कीजिए हमने प्रशासन की मदद से नियाज मुखिया को फोन किया एवं मुखिया सूचना पाते ही अविलंब झाझा थाना पहुंच गए और लड़की को पहचान लिया तथा मुखिया ने लड़की के पिता को फोन कर थाने आने को कहा फिर श्री राठौर ने अपने साथियों के मिलकर उस लड़की को उसके परिजन और उसके भाई को सौप दिया। इस मानवीय मदद में झाझा पुलिस प्रशाशन के सहयोग के लीए श्री राठौर ने सभी पुलिस कर्मियों का एवं झाझा डी एस पी भाष्कर रंजन का आभर व्यक्त प्रकट किया। एवं दीपावली की शुभकामना दी।


