गिद्धौर (अजित कुमार यादव): प्रखंड के पतसंडा पंचायत के बनझुलिया गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित किसान चौपाल में सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, प्रखंड कृषि समन्वयक अवध बिहारी एवं समाजसेवी अभय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम में कृषि एवं आत्मा से संबंधित जानकारी किसानों दी गई। किसान चौपाल कार्यक्रम को सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे संबंधित कार्यकम एवं योजनाओ की जानकारी उपस्थित किसानों को दी। उन्होंने किसानों से श्री विधि एवं जैविक विधि से खेती करने को प्रोत्साहित किया। वही प्रखंड कृषि समन्वयक अवध बिहारी ने उपस्थित किसान को पशुपालन, मुर्गीपालन, बकरीपालन करने की विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं उन्होंने किसान उत्पादक संगठन में अधिक से अधिक किसानों को जुड़कर लाभ लेने की बात कही। सहायक तकनीकी प्रबंधक मंगलम ने किसानों को मशरूम ग्राम बनने से होने वाले फायदों की जानकारी दी। वहीं किसान सलाहकार धीरेंद्र कुमार राय ने चौपाल में मौजूद किसानों को बागवानी से संबंधित योजनाओ की विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं उन्होंने बागवानी से होने वाले फायदों की भी जानकारी दी। चौपाल में किसानों ने कृषि विभाग द्वारा अनुदान की राशि ससमय नहीं मिलने की शिकायत की। इस अवसर पर किसान चौपाल में समाजसेवी अभय कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक नवीन कुमार दास, प्रखंड कृषि समन्वयक अवध बिहारी, किसान सलाहकार धीरेंद्र कुमार राय, वार्ड सदस्य डब्लू पंडित, रेखा देवी, रानी देवी, किसान गौरी पासवान, रामदेव पासवान, विष्णुदेव साव, राजेश पांडेय, बाबूलाल पंडित, किशोरी पंडित के अलावे दर्जनों किसान मौजूद थे।