प्रखर शिक्षाविद रहे लालो पांडे की जयंती पर ‘ सूर समागम’ का भव्य आयोजन,सुर समागम कार्यक्रम में आकाशवाणी की गायिका अंकिता मिश्रा और राजेश कुमार जमकर तालियां बटोरे
बरबीघा : मंगलवार के दिन शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रखर शिक्षाविद एवम स्कूल से संस्थापक शिक्षक रहे लालो पांडे की जयंती एवं नए वर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर प्रत्येक वर्षो की भांति ‘सुर समागम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन विष्णु न्यास समिति के अध्यक्ष एवं प्रख्यात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एम पी सिंह ,प्रो डॉ रामानंद देव,, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार , माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव राजनीतिक कुमार, साईं टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के अध्यक्ष अंजेश कुमार, , जीआईपी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निर्देशक सुधांशु शेखर एवं रोहित कुमार ने किया। इस अवसर पर एसकेआर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य शिव भगवान गुप्ता , आदर्श भारती स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार आदि मौजूद थे।जबकि मंच का संचालन राजू सिंह ने किया। इसके पूर्व अतिथियों ने स्वर्गीय लालो पांडे के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत से किया गया। इस अवसर पर बेगूसराय के प्रसिद्ध गायक राजेश कुमार एवं भागलपुर आकाशवाणी के प्रसिद्ध गायिका अंकिता मिश्रा ने गीत संगीत की स्वर लहरी में ऐसा समा बांधा कि जिसे सुन श्रोता बाग बाग हो गए। आकाशवाणी के मशहूर गायिका अंकिता मिश्रा ने अपनी स्वर लहरी आवाज में दमा दम मस्त कलंदर के अलावा लता मंगेशकर के एक से बढ़कर एक गीतों पर श्रोताओं को मस्त कर दिया। वही बेगूसराय के जाने-माने प्रसिद्ध गायक ने अपने स्वर लहरी आवाज में मां शारदे कहां तू बिना बजा रही हो एवं ‘कोई हमारे हाथ में ऐसी किताब है, कांटो को छोड़ कर महकता गुलाब है ‘आदि एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर अपने संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि स्वर्गीय लालो पांडे महान शिक्षाविद व्यक्ति थे इन्होंने कई बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर प्रोत्साहित करने का काम किया।