रजौली (नवादा) प्रखण्ड क्षेत्र में निजी से से लेकर विभिन्न संगठनों,विद्यालयों एवं लोगों द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के आवाह्न पर पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में पौधरोपण का कार्य जोरों से किया जा रहा है।बजरंगदल के प्रखण्ड संयोजक पिन्टू वर्मा ने अपने द्वितीय पुत्र नयन राज के छठे जन्मदिवस पर आवासीय परिसर में पौधरोपण किया।उन्होंने बताया कि लोग अपने प्रियजनों का जन्मदिवस केक काटकर एवं पूजा-पाठ करके मनाते हैं।इस बार उन्होंने देवाधिदेव महादेव के अतिप्रिय श्रावण मास में पौधरोपण कर अपने बेटे का जन्मदिवस मनाया है।साथ ही कहा कि पर्यावरण संतुलन हेतु पौधरोपण अतिआवश्यक है।इसलिए आमलोगों से अपील है कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण करें एवं वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण करें।वहीं हरदिया के पवन सिंह ने बताया कि वे प्रतिदिन काली मंदिर परिसर में कुछ स्थानीय लोगों के साथ योग करते हैं।उन्होंने कहा कि वे अपने साथियों की मदद से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में 165 पेड़ लगाया गया है।उन्होंने आमलोगों से भी पौधरोपण करने की अपील की है,ताकि प्रदूषण कम हो एवं लोगों को स्वच्छ वायु मिल सके।