रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में सावन मास चल रहा है। तीसरा सोमवारी भी बीत गई है।चौथा सोमवारी 12 अगस्त को है।19 अगस्त को सावन पूर्णिमा बनेगी।इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार बनेगा।इस मास में पांच सोमवारी होगी।संयोग यह है कि सावन की शुरुआत और अंत सोमवार से ही है।अपनी तमाम विशेषताओं कारण सावन मास खास माना जाता है।खासकर महिलाओं के लिए सावन हमेशा से विशिष्ट रहा है। परंपराओं के निर्वाह के लिए सावन में हरी चूड़ी और साड़ी आदि पहनती है। इसको लेकर रजौली शहर के बाजार पूरी तरह सज गया है।व्यवसाईयों ने हरे रंग की साड़ी का स्पेशल कलेक्शन मंगवायाहै।सभी अलग-अलग रेंज में है।हरी चूड़ियों में कटिंग,वेलवेट,टच,स्पार्कल, सीप, लहठी आदि मेटल आदि उपलब्ध है। मेहंदी भी कई कंपनियों की मंगवाई गई है।महिलाओं की खरीदारी जारी है।कुछ महिलाएं अवसर विशेष तो कई पूरे सावन मास में हरी साड़ी व चूड़ी पहनती है।सावन में कांच की हरी चूड़ियों की मांग ज्यादा रहती है। यह सस्ती होती है। इसे सभी वर्ग की महिलाएं धारण करती है। यही कारण है कि बाजार में अन्य चूड़ियों की अपेक्षा कांच की चूड़ियों के बिक्री ज्यादा है।श्रृंगार की दुकानों में भी खरीदारी शुरू है।मनिहारी दुकानदार अमन पांडेय ने बताया कि हरे रंग की डिजाइनर चूड़ियों के साथ लहठी आदि की एक से बढ़कर एक वैरायटी उपलब्ध है।कांच की चूड़ियों में कटिंग,वेटलेट,टच,स्पार्कल चूड़ियां सबसे अधिक पसंद की जा रही है। इसके अलावा सीप,लहठी,मेटल की भी चूड़ियां बाजार में उपलब्ध है। सावन के लिए खासकर इंदौर,जयपुर फिरोजाबाद से डिजाइनर चूड़ियां मंगवाई गई है।
साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की खास भेड़ लग रही है। सोमवारी पर विशेषता हरी साड़ी के डिमांड बढ़ जाने के बाद से दुकानदारखुश है। साड़ी विक्रेता अशरफ अंसारी ने कहा की सावन को लेकर इस बार साड़ीयों के कई रेंज बाजार में उपलब्ध है।सिल्क,जोजेट,कॉटन, मिक्सड,फैबिक की साड़ियां महिलाओं को पसंद आ रही है।इन साड़ीयों में चुनरी प्रिंट खास पसंद किया जा रहा है।गोल्डन बॉर्डर की लाइट वेन पलेन साड़ी, लाइट वेट चुनरी प्रिंट जॉर्जेट की कलरफुल साड़ियां इस बार ट्रेंड में है।बैंगलोर सिल्क पर साड़ी में भी लोगों को काफी पसंद आ रही है।सबसे ज्यादा हरे रंग की साड़ियां बिक रही है।
मेहंदी रचाने की भी लगी है होड़
सावन आए और युवतीयां व नई नवेली दुल्हन मेहंदी न रचाए ऐसा हो ही नहीं सकता। इसके लिए मेहंदी स्टोर पर खरीदारी जारी है।अनेक खुद ही मेहंदी रचा रही है तो कई ब्यूटी पार्लर पहुंच रही है।ब्यूटीशियन प्रीति कुमारी कहती है कि हर सोमवारी से एक दिन पहले महिलाएं मेहंदी रचाने आ रही है।अधिकांश महिलाएं अंतिम सोमवारी व रक्षाबंधन के लिए बुकिंग भी करा ली है।हथेली हाथ,पैर के अलग-अलग रेट है। तो 100 रुपया से 500 रुपया में मेहंदी रचाने की बुकिंग चल रही है।जिसे जो डिजाइन पसंद है,उसकी वह बुकिंग कर रहा है।इसके अलावा सीप,लहठी,मेटल की भी चूड़ियां बाजार में उपलब्ध है।सावन के लिए खास इंदौर जयपुर फिरोजाबाद से डिजाइनर चूड़ियां मंगवाई गई है।
हरे रंग के दुपट्टे और सूट का भी अधिक मांग
सावन के बाजार हरे रंग के दुपट्टे व सूट से भी सजे हैं।महिलाओं के पहनावे के कारण सावन के बाजार में हरियाली छाई हुई है।पटियाला सूट, लॉन्ग कुर्ती,डीप ग्रीन प्लाजो,ग्रीन क्रॉप टॉप,नैरो कट स्कर्ट,पयजामा, स्ट्रेट पैंट,लूज पैंट,सिल्क पर जरकन वर्क,जॉर्जेट पर मिरर वर्क, कॉटन दुपट्टे पर पौम आदि उपलब्ध है।