जनादेश न्यूज़ जमुई जमुई (संजय कुमार/धीरज कुमार सिंह ) बरहट प्रखंड के नूमर पंचायत में जावातरी गाँव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।वहीं कार्यक्रम की शुरुआत जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार,नूमर पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र पासवान,सरपंच रंजीत कुमार पासवान,कृषि समन्वयक राजेश राज,विनीत कुमार,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी शंभु यादव,सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविन्द कुमार,किसान सलाहकार पंकज दांगी एवं किसान महेश यादव,नवल यादव,अशोक यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्धाटन करके किया। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने रब्बी फसल में बीज वितरण, कृषि यांत्रिकरण,जैविक खेती,प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना,इनपुट सिंचाई योजना की विस्तृत जानकारी वहाँ उपस्थित सभी किसानों को दी। वहीं प्रखंड उद्यान पदाधिकारी शंभु यादव ने बागबानी द्वारा संचालित योजनाओं में पपीता,आम,सब्जी एवं सिंचाई हेतु स्प्रिंकलर वोरिंग की जानकारी उपस्थित किसानों को दी। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित नूमर पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र पासवान ने किसानों की समस्याओं को रखा,और निदान के लिए हरसंभव मदद करने को जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार से की। वहीं कृषि समन्वयक राजेश राज ने किसानों को बीज के लिए रजिस्ट्रेशन करने एवं बीज उठाव के ऑनलाइन कराने की विस्तृत जानकारी दी।वहीं विनीत कुमार ने किसानों के खेतों में जाकर चने में लगी बिमारी का सही उपचार किसानों को बताया। इस चौपाल में जावातरी गाँव के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।