आज दिनांक 7 जून 2025 को बकरीद पर्व के शुभ अवसर पर नालंदा जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
जिले भर में विभिन्न स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहकर विधि व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में स्थित नियंत्रण कक्ष से भी शांति व्यवस्था पर लगातार निगरानी की जा रही है। प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है ताकि पर्व के दौरान कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश न कर सके।
प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और संयम बनाए रखने की अपील की है ताकि यह पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।