शेखपुरा : सदर प्रखंड के पथलाफार गांव में बच्चो के विवाद में दो पक्ष के बड़े आपस मे भीड़ गए। बड़ो के बीच चले इट पत्थर और लाठी डंडे से एक ही पारिवार के तीन जख्मी हो गए। तीनो को घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जबकि दूसरे पक्ष के लोंगो के घायल होने की सूचना मिली है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पथलाफार के घायल इलाजरत मनोज यादव, रेखा देवी और सोनू यादव के बयान के आधार पर पुलिस ने गाव के ही बदमाशो के खिलाफ नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायलों की स्थित चिंता से बाहर बताई गयी है। जबकि दूसरे पक्ष से सोनू कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि घटना के सिलसिले में दोनो पक्ष के तीन लोंगो में मनोज यादव, सोनू कुमार और गनगन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।