दो दिन बारिश के बाद धनरोपनी में जुटे किसान 

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में लगातार दो दिनों से झमाझम एवं रिमझिम बारिश के बाद शुक्रवार और शनिवार को दिन-रात मिलाकर अच्छी बारिश हुई।इस बारिश से किसानों के खेतों में पानी का स्तर खेती योग्य हो गया।हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को भी तेज हवा के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।फुहारे जैसे बारिश होने से दिन भर मौसम सुहाना रहा।किसान पवन पंडित,सुरेश यादव,अशोक साव ने बताया कि अगर 10 दिन पहले इसी तरह की बारिश हुई होती तो हमलोग अपने-अपने खेतों में धान का बीज बोए हुए होते।जिससे अभी हमलोग तैयार बिचड़े खेतों में बो सकते थे। मगर वैसा हुआ हीं नहीं।वहीं कुछ किसानों ने कहा कि कुएं आहार और तालाब का पंप मशीन से पानी पटवन कर हमलोग कुछ खेतों में धान का बीज बोए थे,जो बिचड़ा तैयार था। जिसका रोपाई कार्य दो दिन के बारिश के बाद कर रहे हैं।इनमें अधिकांश किसानों ने बताया कि समय अनुसार बारिश नहीं होने से हम किसानों का मनोबल टूट चुका है।दो दिन की बारिश से हम किसानों को लाभ नहीं नुकसान हीं हुआ है। किसानों का अंतिम समय के बारिश से धन रोपनी का कार्य शुरू हुआ है।