दो दिनों बाद मौसम साफ होने का पूर्वानुमान

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : अगले दो दिन बाद ही मौसम साफ हो सकेगा। इस बीच आसमान में बदाल छाये रहने और हल्का बारिश का भी अनुमान है। इसी प्रकार तामपान 06 डिग्री सेल्सियस तक जा सकेगा। तामपान में ज्यादा बदलाब की सम्भावना नहीं है। आसमान में छाए बादल से लोगो को ठंड का कुछ ज्यादा ही एह्साह हो रहा है। सभी ओर लोग ठंड से दुबके पड़े है। जिले के सभी विधालय में बच्चो की छुट्टी है। सडक और बाजारों में भी वीरानी देखी जा रही है। जिला कृषि विज्ञान केंद्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान लोगो को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। किसानो को निर्देश दिया गया है कि इस दौरन मौसम साफ होने तक खेतो में लगे गेहूं के फसल की निकाई कर लें। मौसम साफ होने के बाद ही गेहूं सहित अन्य तिलहन और दलहन फसल पर छिडकाव करें।