राजगीर : लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मदिवस पर 1974 जे0 पी0 आन्दोलनकारी संपूर्ण क्रांति मोेर्चा का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र राजगीर में शुक्रवार को शुरू हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी, मध्य प्रदेश पेंशन परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संविधान से आपातकाल लगानेवाली धारा को हटाने, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों का भारत बनाने और देशहित मुद्दोें को लेकर गहन चर्चा की गई । सम्मेेलन के पहले दिन देश और आपातकाल विरोधी आंदोलनकारियों के हितों से सम्बंधित विषयों पर भी चर्चा की गयी। सम्मेलन के जरिये केन्द्र सरकार से मांग की गयी कि संविधान से आपातकाल लगानेवाली धारा को हटाया जाये. आपातकाल विरोधी आंदोलनकारियों को लोेकतंत्र सेनानी घोषित करने और सम्पूर्ण भारत में उन्हें एक समान सम्मान (पेंशन एवं अन्य सुविधाएं) दिये जाने की मांग से सम्बंधित प्रस्ताव भी पारित किया गया। आपातकाल विरोधी आंदोलनकारियों ने बिहार सरकार से मांग की कि जे0 पी0 सेनानियों की पेंशन राशि बढ़ाकर 25 हजार महीना किया जाये, इसके अलावा भूमिगत रहकर आंदोलन करनेवाले को भी सम्मान पेन्शन प्रदान किया जाये। इस अवसर पर अब्दुल बारी सिद्धकी ने कहा कि जेपी सेनानियों को देश की एकता और अखंडता का प्रयास करना चाहिए। लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि दो-चार दिन के कर्फ्यू को हटाने के लिए 74 में छात्र आंदोलन किया गया था। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में 2 महीने से कर्फ्यू लगा है। वहां की हालत कैसी होगी। इस पर जेपी सेनानियों को विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा जयप्रकाश नारायण ने हम सबों को लड़ना सिखाया था। हम सबों को पुरानी बातों को याद कर बर्तमान में घट रही घटनाओं पर गंभीर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में तत्कालीन प्रधानमंत्री के द्वारा इमरजेंसी लगाया गया था तो आज वर्तमान प्रधानमंत्री के द्वारा सुपर इमरजेंसी लगाया गया है। देश एकाधिकार बाद शिकार हो गया है। देश की एकता और अखंडता खतरे में है। इसे अक्षुण्य बनाए रखने के लिए जेपी सेनानियों को विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेपी सेनानियों ने देश की दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ी थी। आज उस आन्दोलन की समीक्षा का दिन है। सुपर इमरजेंसी जैसी स्थिति में हम जेपी सेनानी क्या कर सकते हैं। इस पर भी मंथन की आवश्यकता है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल ने स्वतंत्रता सेनानियों की तरह जेपी सेनानियों को पेन्शन एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने और संविधान से आपातकाल से सम्बंधित कानून हटाने की मांग रखी।. इसके अलावा उन्होंने देशहित मुद्दों पर भी चर्चा की। मोर्चा के महासचिव डाॅ0 बुद्धसेन काश्यप ने सम्मेलन के माध्यम से केन्द्र सरकार से मांग की गयी कि संविधान से आपातकाल लगानेवाली धारा को हटाया जाये. साथ ही, आपातकाल विरोधी आंदोलनकारियों को लोेकतंत्र सेनानी घोषित करने और सम्पूर्ण भारत में उन्हें एक समान सम्मान (पेंशन एवं अन्य सुविधाएं) दिये जाने की मांग से सम्बंधित प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पेंशन परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन, मोर्चा के प्रधान महासचिव परमेश्वर कुमार, जिला महासचिव शिव कुमार प्रसाद, महेश प्रसाद, रंजीत सिंह, उमराव प्रसाद निर्मल, अनिल कुमार यादव सहित अनेक सेनानियों ने विचार व्यक्त किया।