शेखपुरा : स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा के नये उप प्राचार्य के रूप में डॉ राघवेंद्र प्रसाद ने अपना पदभार संभाला। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति नई दिल्ली के आयुक्त के निर्देशों के आलोक में जेएनवी पटना सम्भाग के आयुक्त ने स्थानीय जेएनवी में भौतिक विज्ञान के शिक्षक डॉ आर प्रसाद को पदोन्नति देते हुए गत माह झारखंड के जेएनवी कोडरमा का नया उप प्राचार्य बनाया था। लेकिन आयुक्त ने पूर्व के फैसले में फेरबदल करते हुए उन्हें जेएनवी शेखपुरा का ही उप प्राचार्य बनाने का निर्णय ली। सूत्रों ने बताया गत मार्च माह से इस स्कूल में उप प्राचार्य का पद खाली पड़ा। निवर्तमान उप प्राचार्य का आर के शर्मा का तबादला ओडिसा राज्य में हो जाने से इस स्कूल में पद खाली पड़ गया । उधर नये उप प्राचार्य के रूप में डॉ आर प्रसाद को पदभार ग्रहण किये जाने पर प्राचार्य ओमवीर सिंह सहित शिक्षक -शिक्षिकाओं व कर्मियों के साथ छात्र छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।