रजौली (नवादा) बिहार विधान परिषद के सदस्य,पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष,सिक्किम के प्रभारी, एवं बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल को भाजपा बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें हृदयतल बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कार्यकर्ताओं ने हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया।साथ ही कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि दिलीप जायसवाल के कुशल नेतृत्व में बिहार में भाजपा नये आयाम लिखेगी।भाजपा नेता रंजय कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. दिलीप जायसवाल कुशल,मृदभाषी,मिलनसार और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं।ये लगातार 20 वर्षो तक पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वाहन किए हैं।प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र-23 पूर्णिया-अररिया-किशनगंज विधान परिषद सीट से डॉ. दिलीप जायसवाल लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य बने हैं।पार्टी ने इन्हें सिक्किम का प्रभारी भी बनाया है।साथ ही कहा कि खगड़िया जिले के रहने वाले जायसवाल ने 2005 से 2008 तक बिहार राज्य भंडारा निगम के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है एवं 2009 में पहली बार एमएलसी चुने गए थे।रंजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास दिखाकर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप जायसवाल को एक अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व दिया है।इसके लिए सभी का अनंत धन्यवाद।कार्यकर्ताओं को आशा और पूर्ण विश्वास है कि बिहार के विकास में एवं बिहार भाजपा के लिए निरंतर डॉ. दिलीप जायसवाल अपना योगदान देंगे और भाजपा के लिए अपने सारे दायित्वों के प्रति सदा प्रतिबद्ध रहेंगे।मौके पर रजौली भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह,जिला युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुमार मनीष देव,रंजय कुमार सिंह,पवन सिंह,संतोष कुमार,मुन्ना सिंह,राजेश कुमार सिन्हा,रजौली का युवा नेता बब्लू कुमार,राजन कुमार,सकलदेव राजवंशी,पंकज कुमार बिट्टू,गोलू कुमार,नुनु सिंह,दिलीप साव,गुड्डू राय,कृष्ण मुरारी,शिव शंकर कुमार,कन्हैया साव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डॉ. दिलीप जायसवाल जी को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व को हृदय से कोटि कोटि आभार,धन्यवाद,वंदन और अभिनंदन किया है।