गिद्धौर (अजित कुमार यादव): झाझा विधायक डॉ0 रविन्द्र यादव ने क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्या को लेकर आमलोगों से रूबरू हुआ।इस दौरान गिद्धौर प्रखण्ड के मौरा पंचायत में ग्रामीण चौपाल में भाग लेकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगो को दिया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने बारी बारी से अपनी बात विधायक से रखी।जिस पर विधायक ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने को कहा। साथ ही ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर शौचालय प्रोत्साहन राशि भुगतान किया जाएगा।अगर नहीं तो जन आंदोलन की जाएगी। शौचालय भुगतान हेतु लगभग 110 लोगों ने आवेदन दिया। बिरेन्द्र भारती, श्यामशुन्दर पाण्डेय , डब्लू सिंह , वीना देवी , शैलेन्द्र सिंह , एवं अन्य ने शौचालय का प्रोत्साहन राशि भुगतान नहीं होने के पीछे शौचालय कोडिनेटर पर गंभीर आरोप लगाया । वहीं लोगो ने प्रधान मंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया। साथ ही साथ भारी संख्या में लोगो ने वृद्धापैंशन नहीं मिलने को लेकर भी शिकायत की। कृषि विभाग कर्मचारी के विरुद्ध लोगो ने भारी संख्या में अपनी नाराजगी जाहिर की।इस दौरान मध्य विद्यायल मौरा के शैक्षणिक गतिविधि की भी जानकारी लिया। वहीं विकास से संबंधित ग्रामीणों ने गंगरा बड़की पैन,छोटकी पैन का प्राक्कलन राशि बढ़ाने एव पक्कीकरण हेतु माननीय विधायक से मांग किया।वही मौरा में भी सिचाईं हेतु पैन पक्कीकरण का मांग रखा गया।जिस पर इन सभी समस्याओं को जल्द ही सुलझाने का विधायक के द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया। इस मौके पर मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह,कुणाल सिंह मौरा मुखिया कामता सिंह,सुबोध सिंह , अरविंद सिंह , अशोक सिंह , भैयालाल माथुरी,रमाकांत सिंह , अनिल सिंह ,नवल सिंह विजय पासवान ,श्री सिंह भोला सिंह अंतर्यामी झा गुंजन कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार एवं सैकड़ो ग्रामीण लोग मौजूद रहे।