मानव जीवन का अस्तित्व जल एवं हरियाली पर ही निर्भर है. ऐसे में हम सबों का दायित्व है कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने के साथ ही पानी के दुरुपयोग पर रोक लगाएं. आज घटता जल स्तर विश्व के लिए गहरा संकट बनकर सामने खड़ा है.अगर समय रहते हम जल एवं हरियाली को संरक्षित नहीं कर पाए तो मानव जाति के लिए गहरा संकट पैदा हो जाएगा. मौके पर पंचायत सचिव निरंजन कुमार, वनपाल सुनील कुमार, विनोद कुमार, कौशल कुमार, मोहन यादव, प्रधान पासवान, सुधीर पासवान अवधेश राय, पांडव राय, शंकर तांती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.


