जनप्रतिनिधियों को पाॅश मशीन की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यशाला।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
लक्ष्मीपुर (संजय कुमार/गौतम यादव )
प्रखंड के लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान वार रूम में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार व प्रखंड उप प्रमुख रंजीत पासवान की संयुक्त अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों को पाॅश मशीन की विस्तृत जानकारी दी गई है।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि लगभग सभी डीलरों को पाॅश मशीन उपलब्ध करा दिया गया है और दिसम्बर माह से राशन किरासन का वितरण पाॅश मशीन के द्वारा ही किया जायेगा।इसके लिए आज प्रखंड में जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने अपने कार्य क्षेत्रों में पाॅश मशीन की विस्तृत जानकारी लाभुकों को देने की बात कही गई है।जिसके लिए 28 नवम्बर को हरेक पंचायतों में मुखिया,पंचायत समिति सदस्य,सरपंच,पंच व वार्ड सदस्यों को पाॅश मशीन की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद ने बताया कि पाॅश मशीन के द्वारा राशन किरासन का उठाव सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक लाभुकों को अपना-अपना आधार कार्ड संबंधित डीलरों के पास जमा करना होगा।क्योंकि आधार कार्ड को राशन किरासन वितरण प्रणाली से लिंकेज किया जा सके।जिनका जिनका आधार कार्ड पाॅश मशीन में लिंकेज होगा वही लाभुक डीलरों के यहाँ से राशन किरासन का उठाव कर सकते हैं।जो भी लाभुक आधार कार्ड या राशन कार्ड लेकर डीलर के यहाँ राशन किरासन उठाव के लिए जायेंगे, उनका अंगूठा पाॅश मशीन पर लिया जायगा और आधार कार्ड या राशन कार्ड का नम्बर पाॅश मशीन में डालने पर उनका टोटल यूनिट,कितना चावल,कितना गेहूँ और दोनों का टोटल दाम उस पर्ची पर अंकित मिलेगा और उक्त राशि को जमा कर के अपना अनाज डीलर से प्राप्त करेंगे।जो लाभुक उक्त माह का राशन नहीं उठाते हैं, उनका राशन डीलरों के यहाँ जमा रहेगा और जबतक लाभुक राशन नहीं उठावेगें तबतक उनका एलाउटमेन्ट डीलरों को नहीं मिलेगा।